Zee जानकारी : क्या एफएम रेडिया का अंत शुरू हो गया है?
Advertisement

Zee जानकारी : क्या एफएम रेडिया का अंत शुरू हो गया है?

Zee जानकारी : क्या एफएम रेडिया का अंत शुरू हो गया है?

आपने अपने मोबाइल फोन पर, अपनी कार में या फिर किसी दूसरे माध्यम से FM रेडियो ज़रूर सुना होगा। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि 2017 की शुरुआत से FM Radio का अंत.. शुरू हो गया है। FM Radio की दुनिया में एक ऐसा क्रांतिकारी बदलाव आ गया है जिसकी वजह से आज हम Television पर FM रेडियो से जुड़ी एक बड़ी खबर दिखा रहे हैं।

ये खबर यूरोपीय देश Norway से आई है.. Norway ने अपने सभी FM रेडियो चैनल्स को बंद करने का फैसला किया है.. Norway अपने देश के रेडियो Mode को Analog से Digital की तरफ Shift कर रहा है. क्योंकि अब वहां FM रेडियो की जगह Digital Audio Broadcasting तकनीक यानी DAB अपनाई जाएगी। 

यहां आपको ये बता दें कि Norway में 1950 के दशक में FM रेडियो चैनल्स की शुरुआत हुई थी, जिसकी जगह अब Digital तकनीक ने ली है.. इस क्रांतिकारी बदलाव की शुरुआत Norway के शहर Nord-land से हुई है। इस शहर में बुधवार से सभी FM चैनल्स बंद हो गए हैं। अब Norway की सरकार वर्ष 2017 के अंत तक.. पूरे Norway में FM Radio को बंद कर देगी.. Norway ऐसा करने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है..
 
सरकारी आंकड़ों के मुताबिक नॉर्वे में FM रेडियो को बंद करके डिजिटल तकनीक का इस्तेमाल करने से हर साल करीब 160 करोड़ रुपये की बचत होगी। Norway में ज़्यादातर कारों में FM Radio सुना जाता है। अभी Norway में फिलहाल 20 फीसदी Cars ऐसी है जिनमें डिजिटल तकनीक वाला.. DAB रेडियो सिस्टम मौजूद है। बाकी बची 80 फीसदी कारों में FM Radio System ही मौजूद है। लेकिन अच्छी बात ये है कि लोगों को डिजिटल रेडियो सिस्टम अपनाने में FM की लागत का महज आठवां हिस्सा ही खर्च करना पड़ेगा..

हालांकि एक स्थानीय अखबार की तरफ से कराए गए सर्वे में पाया गया है कि Norway के 66 फीसदी लोग इसके विरोध में हैं.. और सिर्फ 17 फीसदी लोगों ने DAB तकनीक का समर्थन किया है.. आपको ये भी बता दें कि डिजिटल रेडियो के आने से Norway में एक झटके में करीब 80 लाख Radio Sets बेकार हो जाएंगे.. य़ानी जिस तरह भारत में नोटबंदी से एक ही झटके में करोड़ों रुपये के नोट बर्बाद हो गये.. उसी तरह Norway में भी रेडियो बंदी से 80 लाख रेडियो सेट बर्बाद हो गये।

यहां हमें इस ख़बर को भारत के नज़रिए से भी देखना होगा। रेडियो पूरे भारत के दिल में बसता है, भारत में रेडियो की शुरुआत वर्ष 1923 में हुई थी, उसके बाद से रेडियो देश के इतिहास के कई महत्वपूर्ण लम्हों का गवाह बना है.. रेडियो के जरिए ही देश के लोगों ने 11 मई 1947 को महात्मा गांधी का भाषण सुना था, 1947 में देश के आज़ाद होने की सूचना भी रेडियो की जरिए ही सुनी गई थी, देश वासियों ने तमाम बड़े नेताओं की मृत्यु के शोक समाचार से लेकर..  इमरजेंसी लागू करने के फैसले की घोषणा भी रेडियो पर ही सुनी थी।

अभी हमारे देश की 99 फीसदी आबादी तक रेडियो की पहुंच है.. लेकिन डिजिटल रेडियो की बात करें तो इसमें थोड़ा वक्त लगेगा... पहले भारत को डिजिटल बनना पड़ेगा... फिर रेडियो डिजिटल बनेगा। आज हमने Radio की ज़िंदगी में आए सबसे बड़े बदलाव का एक गहरा DNA टेस्ट किया है. FM रेडियो से Digital Radio के बीच कितना फासला था और ये क्यों और कैसे पूरा हुआ.. ये आपको जानना चाहिए।

Trending news