DSSSB JE Bharti 2022: जूनियर इंजीनियर के कई पद खाली, जानें योग्यता व एप्लीकेशन डिटेल
Advertisement
trendingNow11084537

DSSSB JE Bharti 2022: जूनियर इंजीनियर के कई पद खाली, जानें योग्यता व एप्लीकेशन डिटेल

दिल्ली सबऑर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन कमीशन द्वारा जूनियर इंजीनियर के कई पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है. 

DSSSB JE Bharti 2022: जूनियर इंजीनियर के कई पद खाली, जानें योग्यता व एप्लीकेशन डिटेल

नई दिल्ली: Delhi Junior Engineer Exam 2022: दिल्ली सबऑर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन बोर्ड (DSSSB) द्वारा जूनियर इंजीनियर के कई पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है. JE के कुल 691 पदों पर भर्तियां की जाएंगी, इच्छुक व योग्य अभ्यर्थियों को DSSSB की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई करना होगा. 

लास्ट डेट से पहले करें अप्लाई
JE के पदों पर भर्ती के लिए एप्लीकेशन प्रोसेस 10 जनवरी 2022 को शुरू की गई. अभ्यर्थी 9 फरवरी 2022 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं. एप्लीकेशन फीस जमा करने की लास्ट डेट भी 9 फरवरी 2022 रखी गई है, एग्जाम की तारीखों को जारी नहीं किया गया है. वहीं बोर्ड के कैलेंडर में बताया गया कि एग्जाम एक मार्च 2022 को आयोजित किए जा सकते हैं. 

यह भी पढ़ेंः- UP Assistant Teacher Bharti: HC का फैसला, इन 6800 पदों पर नहीं होंगी भर्तियां

एप्लीकेशन स्टेप्स (DSSSB JE Recruitment 2022 Application Steps)

  • STEP 1: dsssb.delhi.gov.in पर जाएं
  • STEP 2: Current Vacances के लिंक पर क्लिक करें
  • STEP 3: Delhi DSSSB Junior Engineer JE Civil / Electrical Recruitment 2022 Online Form के लिंक पर क्लिक करें
  • STEP 4: Registration के लिंक पर क्लिक करें
  • STEP 5: एप्लीकेशन फॉर्म में मांगी गईं डिटेल्स भरें
  • STEP 6: रजिस्ट्रेशन नंबर की मदद से एप्लीकेशन फॉर्म भरें.

 
योग्यता (DSSSB JE Recruitment 2022 Eligibility)

  • रजिस्टर्ड इंस्टीट्यूट से इलेक्ट्रिकल या सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा किया होना चाहिए. 
  • इलेक्ट्रिकल और सिविल इंजीनियर के रूप में दो साल का वर्किंग एक्सपीरियंस होना चाहिए. 
  • 18 से 30 साल के अभ्यर्थी इन पदों पर भर्ती के लिए अप्लाई कर सकते हैं. 
  • रिजर्व कैटेगरी के अभ्यर्थियों को उम्र सीमा में छूट दी जाएगी. 

यह भी पढ़ेंः- UP Police SI Result 2021: SI 9534 भर्ती का रिजल्ट जल्द, जानें डाउनलोड स्टेप्स

WATCH LIVE TV

Trending news