RRB Group D Exam 2022: तो क्या फरवरी में नहीं होंगे एग्जाम? यहां जानें लेटेस्ट अपडेट
Advertisement

RRB Group D Exam 2022: तो क्या फरवरी में नहीं होंगे एग्जाम? यहां जानें लेटेस्ट अपडेट

रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा ग्रुप डी (RRB Group D Exam 2022) के 1.03 लाख पदों पर भर्ती परीक्षा आयोजित करवाई जाएगी. 

RRB Group D Exam 2022: तो क्या फरवरी में नहीं होंगे एग्जाम? यहां जानें लेटेस्ट अपडेट

नई दिल्ली: RRB Group D Exam 2022: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) द्वारा ग्रुप D के 1.03 लाख पदों पर 23 फरवरी 2022 को एग्जाम आयोजित होने हैं. लेकिन एग्जाम आयोजित करवाने पर संकट छाता नजर आ रहा है. दरअसल, RRB द्वारा पिछले महीने नोटिस जारी कर कहा गया था कि एग्जाम 23 फरवरी को कई फेज में आयोजित होंगे, लेकिन कोरोना संक्रमण को देखते हुए ही आगे का फैसला लिया जाएगा.

टल सकती है परीक्षा!
RRB के नोटिस में बताया गया था कि 23 फरवरी 2022 से शुरू होने वाले ऑनलाइन एग्जाम पर फैसला राज्यों में कोरोना के हालात को देखते हुए लिया जाएगा. देश में कोरोना वायरस बहुत तेजी से फैल रहा है, इसे देखते हुए मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि एग्जाम एक बार फिर से टाले जा सकते हैं. बता दें कि पिछली बार भी कोरोना के चलते एग्जाम टालने पड़ गए थे.

यह भी पढ़ेंः- UPSC CDS-I 2022: इंडियन आर्मी में भर्ती का सनहरा मौका, आवेदन की लास्ट डेट आज; जानें डिटेल

1.03 लाख पदों पर होंगे एग्जाम
RRB की इस भर्ती परीक्षा के तहत ग्रुप डी के ट्रैक मेंटेनर ग्रेड-IV, हेल्पर, असिस्टेंट, असिस्टेंट पॉइंट्समैन और लेवल-I के पदों पर भर्तियां होंगी. कुल 1.03 लाख पदों पर भर्तियां होनी हैं. अभ्यर्थियों का सिलेक्शन कम्प्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT), फिजिकल टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के आधार पर होगा. 

कब जारी होंगे एडमिट कार्ड
ग्रुप D के इन पदों पर होने वाले एग्जाम के एडमिट कार्ड की डिटेल 10 दिन पहले वेबसाइट पर जारी कर दी जाएगी. वहीं एडमिट कार्ड एग्जाम से 4 दिन पहले जारी किया जाएगा. अभ्यर्थी RRB की ऑफिशियल वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर अधिक जानकारी देख सकते हैं.

यह भी पढ़ेंः- IBPS PO Main 2022 Admit Card: एडमिट कार्ड जारी, Direct Link से करें डाउनलोड 

WATCH LIVE TV

Trending news