Mooli Ka Raita Recipe: सर्दियों में बाजारों में कई तरह-तरह की सब्जियां आने लगती है. मूली से लोग कई तरह-तरह की टेस्टी डिश को बनाते हैं, जो आपकी हेल्थ के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद होती है. आपने कई तरह-तरह के रायता बनाकर खाएं होंगे आज हम आपको मूली के रायता के बारे में बताते हैं, जो सेहत के साथ-साथ टेस्ट में भी मस्त होता है अगर आपने अभी तक नहीं खाया है, तो आइए आपको बताते हैं इसको आप कैसे आसानी से घर पर बनाकर तैयार कर सकते हैं, आप नोट कर लें इसकी आसान सी रेसिपी.
)
मूली का रायता आपकी सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होता है. इसको सर्दियों में खूब खाया जाता है और इसकी डिमांड भी काफी ज्यादा ठंड में बढ़ जाती है. मूली का रायता बनाने के लिए आपको खास चीजों की जरूरत होती है.
)
मूली का रायता बनाने के लिए आपको मूली, दही, भुना जीरा पाउडर, हरी मिर्च, नमक, काला नमक, काली मिर्च पाउडर, हरा धनिया, पुदीना पत्ते इन चीजों की जरूरत होती है.
)
मूली का रायता बनाना काफी ज्यादा आसान होता है इसको बनाने के लिए आपको एक बाउल में दही को लेना है और फिर दही को आपको अच्छी तरह फेंटकर क्रिमी बना लेना है.
)
इसके बाद आपको मूली लेनी है और इसको अच्छे से धोकर कद्दूकस करके निचोड़ लेना है और सारा पानी निकाल लेना है. अब आपको एक बाउल लेना है उसमें कद्दूकस मूली हरी मिर्च, भुना जीरा पाउडर, काला नमक, साधारण नमक और काली मिर्च पाउडर को डाल देना है.
)
इन सभी चीजों को आपको अच्छे से मिला देना है और इसके ऊपर से दही को मिला देना है. अब आपका मूली का टेस्टी रायता बनकर तैयार है.
ट्रेन्डिंग फोटोज़