Advertisement
trendingNow1485877

सर्दियों में डैंड्रफ ने कर दिया है परेशान, तो शैम्‍पू नहीं यूज करिए आंवला

आंवले का नुस्खा एंटीबैक्टीरियल और एंटी इंफ्लेमेटरी गणों से भरपूर है. तो चलिए जानते हैं कि कैसे आंवले का पेस्ट कैसे बनाएं और कैसे इसे अप्लाई करें. 

सर्दियों में डैंड्रफ ने कर दिया है परेशान, तो शैम्‍पू नहीं यूज करिए आंवला

सर्दियों के मौसम में डैंड्रफ की प्रॉब्लम आम हो जाती है. बालों में डैंड्रफ के कारण रूखापन,फंगस इंफेक्शन होना एक आम बात है. डैंड्रफ के कारण पार्टी, शादी या किसी के भी सामने शर्मिंदा होना पड़ सकता है, क्योंकि ये हमेशा बालों से झड़ते हैं. अगर आपको भी इस समस्या से दो चार होना पड़ रहा है तो आपको आंवले का नुस्खा अपनाने की जरूरत है. आंवले का नुस्खा एंटीबैक्टीरियल और एंटी इंफ्लेमेटरी गणों से भरपूर है. 

तो चलिए जानते हैं कि कैसे आंवले का पेस्ट कैसे बनाएं और कैसे इसे अप्लाई करें. 

इन सामानों की होगी जरूरत

Add Zee News as a Preferred Source

1 टी स्‍पून आंवला पाउडर 
5-6 नीम पत्‍तियां
1 टी स्‍पून शिकाकाई पाउडर 
1 टी स्‍पून मेथी पाउडर 
1 टी स्‍पून रीठा पाउडर 
1 कप पानी

बनाने का तरीका
एक पैन लें और उसमें 1 कप पानी डाल कर गर्म करें. फिर उसमें सभी चीजें एक एक कर के डालें. अब पैन को ढक दें और 10 मिनट तक इस पानी को उबलने दें. फिर ढक्कन हटाएं और पैन को गैस से उतार दें. अब इस घोल को चम्‍मच से हिलाते हुए ठंडा कर लें. एक कटोरे में इस घोल को छान लें.

यह भी पढ़ें : तुतलाते हैं तो खाए आंवला, होगा चमत्कारी लाभ

कैसे करें यूज
इस पेस्ट को सिर पर लगाकर कुछ मिनटों तक मसाज करें. मसाज करने के बाद थोड़े देर इस पेस्ट को सिर पर लगा रहने दें, इसके बाद बालों को हल्के गुनगुने पानी से धो लें. अगर आप बेहतर रिजल्ट चाहते हैं तो इस पेस्ट को वीक में 2 बार जरूर य़ूज करें. 

बालों के कलर को बनाए रखने में करें मदद
आंवला बालों का रंग बनाए रखने में मदद करता है. अगर आप केमिकल युक्त हेयर डाई का इस्तेमाल नहीं करना चाहते हैं और बालों का प्राकृतिक रंग बनाए रखना चाहते हैं हर रोज एक आंवला खाएं. बालों की जड़ों में इसका लेप लगाने से ना सिर्फ बालों का अच्छा विकास होता है बल्कि बालों को प्राकृतिक रंग मिलता है और इसकी चमक भी बनी रहती है. 

About the Author

TAGS

Trending news