Advertisement
trendingNow1525907

प. चंपारण के बीजेपी प्रत्याशी संजय जयसवाल को लोगों ने घेरा, बॉडीगार्ड ने की फायरिंग

पश्चिमी चंपारण के नरकटिया में बूथ संख्या 162 पर हंगामा खड़ा हो गया है. बताया जा रहा है कि यहां बीजेपी प्रत्याशी संजय जयसवाल को लोगों ने घेर लिया है.

प. चंपारण में बीजेपी प्रत्याशी संजय जयसवाल को लोगों ने घेरा.
प. चंपारण में बीजेपी प्रत्याशी संजय जयसवाल को लोगों ने घेरा.

बेतियाः लोकसभा चुनाव 2019 के छठे चरण में मतदान अंतिम दौर में है. बिहार के 8 सीटों पर मतदान जारी है. वहीं, खबर मिली है कि पश्चिमी चंपारण के नरकटिया में बूथ संख्या 162 पर हंगामा खड़ा हो गया है. बताया जा रहा है कि यहां बीजेपी प्रत्याशी संजय जयसवाल को लोगों ने घेर लिया है.

खबरों के मुताबिक, लोगों ने यहां प्रत्याशि संजय जयसवाल को घेर लिया है और हमले की कोशिश की गई है. इस बारे में संजय जयसवाल ने बताया कि बूथ 162 पर गड़बड़ी हो रही थी. यहां मतदान रूका हुआ था. जब वह बूथ पर पहुंचे तो सैकड़ो लोगों ने मुझे घेर लिया. उन्होंने कहा कि लोगों ने उनपर पत्थरबाजी भी की और गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया.

Add Zee News as a Preferred Source

संजय जयसवाल ने कहा कि अगर उनके बॉडीगार्ड ने फायरिंग नहीं की होती तो उनपर बड़ा हमला हो सकता था. हंगामा के बीच वह एक कमरे में बंद थे. वहीं, उन्होंने आरोप लगाया कि हंगामा के बाद भी यहां आलाधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे.

हालांकि, इस घटना के बारे में चुनाव आयोग के अधिकारियों का कहना है कि बूथ नंबर 162 पर ईवीएम खराब हो गई थी. यहां करीब आधे घंटे तक मतदान रूक गई थी. लोगों में कनफ्यूजन की वजह से हंगामा खड़ा हो गया. उन्होंने कहा कि वहां सांसद संजय जयसवाल थे तो कुछ लोगों ने उन्हें घेर लिया है.

अधिकारी ने कहा कि कुछ ही देर में प्रशासन वहां पहुंच गई और फौरन स्थिति को नियंत्रण में कर लिया. आगे भी इस मामले में जांच की जा रही है.

About the Author
author img
Zee News Desk

Zee News Desk, रिपोर्टिंग और डेस्क टीम का एक मजबूत हिस्सा है, जो आपके लिए विश्‍वसनीय खबरें पेश करता है.  

...और पढ़ें

TAGS

Trending news