विरासत में मिली राहुल गांधी को राजनीति, 2004 में लड़ा था पहला चुनाव
trendingNow1508268

विरासत में मिली राहुल गांधी को राजनीति, 2004 में लड़ा था पहला चुनाव

राहुल गांधी को साल 2013 में कांग्रेस पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया.

विरासत में मिली राहुल गांधी को राजनीति, 2004 में लड़ा था पहला चुनाव

नई दिल्लीः राहुल गांधी का जन्म 19 जून 1970 में हुआ था. राहुल गांधी की प्रारंभिक शिक्षा दिल्ली के सेंट कोलंबस स्कूल में हुई. इसके बाद वो प्रसिद्ध दून विद्यालय में पढ़ने चले गए. इसके अलावा उन्होंने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के रोलिंस कॉलेज फ्लोरिडा से साल 1994 में कला से स्नातक की उपाधि प्राप्त की. इसके बाद सन 1995 में कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय के ट्रिनिटी कॉलेज से एम.फिल. की उपाधि प्राप्त की.

राहुल गांधी को राजनीति विरासत में मिली है. अपनी मां सोनिया गांधी के साथ कई राजनीति मंचों पर पहले से जुड़े थे. वहीं, 2004 में चुनाव लड़ने की घोषणा के साथ राजनीति में औपचारिक प्रवेश किया. उत्तर प्रदेश के अमेठी से राहुल गांधी ने 2004, 2009 और 2014 में लगातार जीत हासिल की. 

जिसके बाद उन्हें युवा कांग्रेस और भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ का कार्यभार भी दिया गया था.राहुल गांधी को साल 2013 में कांग्रेस पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया. वहीं, दिसंबर 2017 में राहुल गांधी को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया. 

अब 2019 के लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी के कंधे पर पूरी कांग्रेस का भार है. हालांकि उन्होंने इससे पहले तीन विधानसभा चुनाव में खुद को साबित करने में सफल हुए हैं. जिसके बाद राहुल गांधी को 2019 के चुनाव से पहले कांग्रेस में प्रधानमंत्री पद का दावेदार माना जा रहा है.

Trending news