लोकसभा चुनाव 2019 : पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रतीक पाटिल ने कांग्रेस से संबंध तोड़े
topStories1hindi509416

लोकसभा चुनाव 2019 : पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रतीक पाटिल ने कांग्रेस से संबंध तोड़े

पूर्व कोयला राज्य मंत्री ने कहा, ‘‘ मौजूदा माहौल में, मैं कांग्रेस के साथ नहीं रह सकता. कुछ लोग दिवंगत वसंतदादा पाटिल की विरासत को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं.’’ 

लोकसभा चुनाव 2019 : पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रतीक पाटिल ने कांग्रेस से संबंध तोड़े

मुंबईः लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को एक बार फिर असहज स्थिति का सामना करना पड़ा. पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रतीक पाटिल ने पार्टी के साथ ‘अपने संबंध तोड़ने’ का ऐलान कर दिया. प्रतीक पाटिल कांग्रेस के कद्दावर नेता और दिवंगत मुख्यमंत्री वसंतदादा पाटिल के पोते हैं. उन्होंने हालांकि अभी अपने भविष्य की योजनाओं का ऐलान नहीं किया.


लाइव टीवी

Trending news