झारखंडः तीसरे चरण के चुनाव में 4 सीटों पर 64.46 मतदान, जमशेदपुर में सबसे अधिक वोटिंग
trendingNow1525944

झारखंडः तीसरे चरण के चुनाव में 4 सीटों पर 64.46 मतदान, जमशेदपुर में सबसे अधिक वोटिंग

झारखंड के तीसरे चरण के चुनाव में 4 सीटों पर मतदान किया गया. यहां चार सीटों पर 64.46 फीसदी मतदान किया गया.

झारखंडः तीसरे चरण के चुनाव में 4 सीटों पर 64.46 मतदान, जमशेदपुर में सबसे अधिक वोटिंग

रांचीः लोकसभा चुनाव 2019 के छठे चरण में झारखंड की 14 में से चार लोकसभा सीटों पर रविवार को शांतिपूर्वक मतदान संपन्न हो गया. इस चरण में 64.46 फीसदी मतदान दर्ज किया गया. जबकि सबसे अधिक जमशेदपुर में सबसे अधिक वोटिंग की गई.

इस चरण में गिरिडीह, धनबाद, जमशेदपुर और सिंहभूम (चाईबासा) सीटों के लिए मतदान हुआ, जिसके लिए 67 लाख मतदाता मतदान के पात्र थे. इसके लिए 8,300 पोलिंग बूथ बनाए गए थे. सुचारु मतदान के लिए सुरक्षा बल की 200 कंपनियां तैनात की गई थीं. इस चरण में अब 67 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई है. 

झारखंड के चार सीट गिरिडीह 65.93, धनबाद 59.60, जमशेदपुर 66.44 और सिंहभूम 67.79 फीसदी मतदान किया गया है.

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) अध्यक्ष शिबू सोरेन ने बोकारो में तथा मुख्यमंत्री रघुबर दास ने अपने परिवार के साथ जमशेदपुर में मतदान किया.

गिरिडीह में मुख्य मुकाबला ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) के उम्मीदवार और प्रदेश के जल संसाधन मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी तथा झामुमो के जगन्नाथ महतो के बीच है. 

धनबाद में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पी.एन. सिंह का मुकाबला भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए कीर्ति आजाद से है.

इस्पात नगरी जमशेदपुर में मुख्य मुकाबला भाजपा के विद्युत बरन महतो और झामुमो के चंपई सोरेन के बीच है. सिंघभूम में भाजपा के लक्ष्मण गिलुवा का मुकाबला कांग्रेस की गीता कोड़ा से है.

झारखंड के चार सीटों पर मतदान प्रतिशत
गिरिडीह - 65.93
धनबाद - 59.60
जमशेदपुर - 66.44
सिंहभूम - 67.79

Trending news