Advertisement
trendingNow1528014

मऊ: वोटिंग के लिए स्वीडन से भारत पहुंची प्रिया, बोली- 'देश के उज्जवल भविष्य के लिए डाला वोट'

मतदान देने के बाद उन्होंने कहा कि ये मेरे लिए गौरव की बात है कि मैं एक भारतीय हूं और लोकतंत्र के महापर्व में मैंने अपनी भागीदारी दी है. 

एयरपोर्ट से सीधे प्रिया सिंह मतदान केंद्र पहुंची और मतदान किया.
एयरपोर्ट से सीधे प्रिया सिंह मतदान केंद्र पहुंची और मतदान किया.

मऊ, (विजय मिश्रा): लोकसभा चुनाव का सातवें और अंतिम चरण का मतदान हो रहा है. यूपी की 13 सीटों पर मतदान चल रहा है. लोकतंत्र के महापर्व में अपनी उपस्थित दर्ज कराने के लिए सात समंदर पार से भारत की बेटी ने आकर अपने मत का प्रयोग किया. प्रिया सिंह अपने पति के साथ स्वीडन में रहती हैं. मतदान देने के बाद उन्होंने कहा कि ये मेरे लिए गौरव की बात है कि मैं एक भारतीय हूं और लोकतंत्र के महापर्व में मैंने अपनी भागीदारी दी है. 

जानकारी के मुताबिक, बाबतपुर एयरपोर्ट पर उतरने के बाद प्रिया सिंह पहले अपने भाई उज्जवल सिंह के साथ मऊ आईं और उन्होंने मतदान किया. मऊ की प्रिया स्वीडन में अपने पति विजय विक्रम सिंह के साथ रहती हैं. प्रिया पेशे से  साफ्टवेयर इंजीनियर हैं.. प्रिया के पिता राणा प्रताप सिंह मऊ नगर के निजामुद्दीनपुरा के निवासी हैं. 

वोट देने के बाद प्रिया ने कहा कि जिन हाथों ने भारत को मजबूत किया है. उन हाथों को हमें मजबूत करना चाहिए. पीएम मोदी की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कारण भारत को पूरे विश्व में सम्मान मिला है और इस प्रतिष्ठा में बढ़ोत्तरी हो इसके लिए हर किसी को बढ़चढ़ कर योगदान करना चाहिए.

Add Zee News as a Preferred Source

लाइव टीवी देखें

उन्होंने ये भी कहा कि पीएम मोदी ने मां भारती को विश्वगुरु बनाने को जो सपना देखा है. उसको साकार करने के लिए ही वो स्वीडन से भारत आई हैं. 

About the Author
author img
Zee News Desk

Zee News Desk, रिपोर्टिंग और डेस्क टीम का एक मजबूत हिस्सा है, जो आपके लिए विश्‍वसनीय खबरें पेश करता है.  

...और पढ़ें

TAGS

Trending news