Advertisement
trendingNow1529426

रामविलास पासवान बोले, 'विपक्ष हारा हुआ है, VVPAT मुद्दे पर हताशा उनकी हार का संकेत'

रामविलास पासवान ने कहा, 'मैं कई महीनों से कह रहा हूं कि विपक्ष जब हार की तरफ बढ़ता है तो वह ईवीएम की शिकायत शुरू कर देता है. 

लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के प्रमुख राम विलास पासवान (फाइल फोटो)
लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के प्रमुख राम विलास पासवान (फाइल फोटो)

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री और बीजेपी की सहयोगी लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के प्रमुख राम विलास पासवान ने बुधवार को विपक्ष को 'हारा हुआ' बताते हुए दावा किया कि वीवीपैट को लेकर उनकी 'हताशा' लोकसभा चुनाव 2019 में उनकी हार का संकेत है. 

लोकसभा चुनावों के नतीजों से पहले मंगलवार को 22 विपक्षी दलों ने चुनाव आयोग से मुलाकात की और गुरुवार को होने वाली मतगणना से पहले बिना किसी क्रम के चुने गए मतदान केंद्रों के वीवीपैट के सत्यापन की मांग की. निर्वाचन आयोग ने बुधवार को इस मांग को खारिज कर दिया था. 

Add Zee News as a Preferred Source

उन्होंने कहा, 'मैं कई महीनों से कह रहा हूं कि विपक्ष जब हार की तरफ बढ़ता है तो वह ईवीएम की शिकायत शुरू कर देता है. जो लोग ईवीएम का विरोध कर रहे हैं, वह भारत को समय से पीछे ले जाना चाहते हैं जहां धन और बाहुबल से चुनावों का फैसला होता है. सर्वोच्च अदालत पहले ही इस मुद्दे पर चार बार सुनवाई कर चुका है. वे आसन्न हार को देखते हुए मनगढ़ंत कहानियां गढ़ रहे हैं.'

अमित शाह ने साधा विपक्ष पर निशाना
वहीं बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने भी ईवीएम पर सवाल उठाने के लिए विपक्षी दलों की आलोचना की. शाह ने अपने ट्वीट में कहा कि कुछ विपक्षी दल चुनाव परिणाम अनुकूल न आने पर ‘हथियार उठाने’ और 'खून की नदिया बहाने' जैसे आपत्तिजनक बयान दे रहे है। विपक्ष बताए कि ऐसे हिंसात्मक और अलोकतांत्रिक बयान के द्वारा वह किसे चुनौती दे रहा है?

विपक्ष पर निशाना साधते हुए शाह ने कहा, 'ईवीएम का विरोध देश की जनता के जनादेश का अनादर है। हार से बौखलाई यह 22 पार्टियां देश की लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर सवालिया निशान उठा कर विश्व में देश और अपने लोकतंत्र की छवि को धूमिल कर रही हैं।' 

TAGS

Trending news