Advertisement
trendingNow1528033

बिहार में चुनाव के दौरान हिंसा होती थी, अब होती है शांतिपूर्ण वोटिंग: सुशील मोदी

बिहार में महागठबंधन का खाता नहीं खोलने का दावा करते हुए कहा कि बिहार के मतदाता राजग को दोबारा मौका देंगे.

सुशील कुमार मोदी ने पटना के राजेंद्रनगर स्थित मतदान केंद्र संख्या 49 पर मतदान किया.
सुशील कुमार मोदी ने पटना के राजेंद्रनगर स्थित मतदान केंद्र संख्या 49 पर मतदान किया.

पटना: लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण में रविवार को बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने पटना के राजेंद्रनगर स्थित मतदान केंद्र संख्या 49 पर मतदान किया. वोट डालने के बाद उन्होंने कहा कि पहले चुनाव के दौरान हिंसा होती थी, लेकिन आज चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव हो रहे हैं.

 

Add Zee News as a Preferred Source

उन्होंने साथ ही बिहार में महागठबंधन का खाता नहीं खोलने का दावा करते हुए कहा कि बिहार के मतदाता राजग को दोबारा मौका देंगे. उन्होंने पुराने दिनों की बात करते हुए कहा, "पहले चुनाव के दौरान हिंसा होती थी. 'बूथ कैप्चरिंग' शब्द बिहार की देन है. आज चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से हो रहा है."

उन्होंने कहा, "ईवीएम पर सवाल उठाकर वे फिर से बैलट पेपर वाले दिन लाना चाहते हैं, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा." उन्होंने लोगों से बढ़-चढ़ कर मतदान करने की अपील की. अंतिम चरण के तहत बिहार की आठ लोकसभा सीटों पर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं.

TAGS

Trending news