Published: Aug 08, 2025, 11:06 AM IST|Updated: Aug 08, 2025, 11:06 AM IST
कासगंज जिले की तीर्थनगरी सोरों के हरी की पौड़ी गंगा घाट पर एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। अखंड आर्यावर्त निर्माण संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष भूपेश शर्मा ने कार्यकर्ताओं के साथ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ नीति के विरोध में बुद्धि शुद्धि यज्ञ का आयोजन किया।इस यज्ञ में सोरों के पुरोहितों ने भी हिस्सा लिया। कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों ने भारत पर 50% टैरिफ लगाने की ट्रंप की घोषणा का विरोध किया।