खेल मंत्री ने कुश्ती के लिए IOC को लिखा पत्र

खेल मंत्री जितेन्द्र सिंह ने अंतरराष्ट्रीय ओलम्पिक समिति को पत्र लिख कर अनुरोध किया है कि वह 2020 के ओलम्पिक खेलों से कुश्ती खेल को हटाने के अपने फैसले पर फिर से विचार करे।

नई दिल्ली : खेल मंत्री जितेन्द्र सिंह ने अंतरराष्ट्रीय ओलम्पिक समिति को पत्र लिख कर अनुरोध किया है कि वह 2020 के ओलम्पिक खेलों से कुश्ती खेल को हटाने के अपने फैसले पर फिर से विचार करे। अंतरराष्ट्रीय ओलम्पिक समिति के अध्यक्ष जाक रोगे को लिखे इस पत्र में कुश्ती को हटाने के उनके फैसले की फिर से समीक्षा करने का अनुरोध किया गया है। खेल मंत्री पत्र में लिखा के कुश्ती खेल भारत और अन्य देशों में काफी लोकप्रिय है और भारत के पहलवानों ने हाल ही में ओलम्पिक खेलों में पदक जीते हैं।

खेल सचिव प्रदीप कुमार देब ने भी पिछले सप्ताह इसी तरह का एक पत्र अंतरराष्ट्रीय ओलम्पिक समिति में भारत के एकमात्र सदस्य रणधीर सिंह को लिख कर अनुरोध किया था कि वह इस मुददे को आईओसी के समक्ष रखे। उन्होंने रणधीर से कुश्ती खेल को फिर से ओलम्पिक खेलों में शामिल करने के लिये प्रयास करने का अनुरोध किया था । (एजेंसी)

Zee News App: पाएँ हिंदी में ताज़ा समाचार, देश-दुनिया की खबरें, फिल्म, बिज़नेस अपडेट्स, खेल की दुनिया की हलचल, देखें लाइव न्यूज़ और धर्म-कर्म से जुड़ी खबरें, आदि.अभी डाउनलोड करें ज़ी न्यूज़ ऐप.