आकाशगंगा में हैं 160 अरब ग्रह !
Advertisement

आकाशगंगा में हैं 160 अरब ग्रह !

लंबे अध्ययन में यह बात सामने आई है कि हमारी अपनी आकाशगंगा में 160 अरब ग्रह हो सकते हैं। पत्रिका ‘नेचर’ में प्रकाशित अध्ययन के अनुसार आकाशगंगा में 100 अरब तारे हैं।

वाशिंगटन : छह वर्ष के लंबे अध्ययन में यह बात सामने आई है कि हमारी अपनी आकाशगंगा  में 160 अरब ग्रह हो सकते हैं। पत्रिका ‘नेचर’ में प्रकाशित अध्ययन के अनुसार आकाशगंगा में  100 अरब तारे हैं तथा प्रत्येक के आसपास औसतन 1.6 ग्रह होते हैं। इस हिसाब से हमारी  आकाशगंगा में ग्रहों की संख्या करीब 160 अरब तक पहुंचती है।

 

अध्ययन में दावा किया गया है कि इनमें से अधिकतर ग्रहों के पृथ्वी की तरह छोटी होने के  साथ ही उनकी सतह पर्वतीय और उबड़ खाबड़ होने की संभावना है। ऐसा लगता है कि बड़े  ग्रहों की तुलना में छोटे ग्रहों की संख्या अधिक है।

 

अध्ययन करने वाले पेरिस इंस्टीट्यूट आफ एस्ट्रोफिजिक्स के अर्नाड कैसन ने कहा, ‘यह अध्ययन हमें बताता है कि तारों के आसपास ग्रहों का होना अपवाद न होकर नियम है।’ (एजेंसी)

 

Trending news