पुराने तारे बताते हैं सूरज का भविष्य!
Advertisement

पुराने तारे बताते हैं सूरज का भविष्य!

वैज्ञानिकों को दावा है कि उन्होंने सूरज के भविष्य के रहस्य का पता लगा लिया है। उन्होंने दावा किया है कि अब यह पता लग चुका है कि पांच अरब साल बाद सूरज कैसा दिखेगा।


 

लंदन : वैज्ञानिकों को दावा है कि उन्होंने सूरज के भविष्य के रहस्य का पता लगा लिया है। उन्होंने दावा किया है कि अब यह पता लग चुका है कि पांच अरब साल बाद सूरज कैसा दिखेगा। सिडनी यूनिवर्सिटी के प्रो. टिम बेडिंग ने बताया कि किसी भी तारे के भीतर की संरचना से पता लगाया जा सकता है कि अपने अगले चरणों में वह कैसे दिखेगा।
नासा के ‘केपलर दूरबीन’ का प्रयोग कर एक अंतर्राष्ट्रीय दल ने विभिन्न लाल तारों (रेड जाइंट) के भीतर की संरचना और उनके बाहरी परतों की संरचना का अध्ययन किया है।

 

बेल्जियम के एक विश्वविद्यालय के नेतृत्व में इस दल ने तारों के भीतर पैदा होने वाली तरंगों की गति का अध्ययन किया। इनकी गति और तारों की चमक के अनुपात में फर्क नजर आया है। यह फर्क इना सूक्ष्म था कि इसको समझने के लिए वैज्ञानिकों को केपलर दूरबीन से आंकड़े इकट्ठे करते करते दो साल लग गए।

 

वैज्ञानिकों ने पता लगाया है कि सूरज जैसे तारों का भीतरी भाग बाहरी हिस्से से ज्यादा गति से घूमता है। करीब पांच अरब साल बाद सूर्य भी रेड जाइंट तारा बन जाएगा। इस शोध को प्रसिद्ध जनरल ‘ नेचर’ में प्रकाशित किया गया है।

(एजेंसी)

Trending news