फुकुशिमा विकिरण से तितलियों के जीन हुए प्रभावित
Advertisement

फुकुशिमा विकिरण से तितलियों के जीन हुए प्रभावित

फुकुशिमा परमाणु आपदा के चलते हुए विकिरण से जापान में तितलियों की तीन पीढ़ियों के जीन प्रभावित हुए हैं। वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि विकिरण से अन्य अन्य जीवों पर भी असर पड़ सकता है।

लंदन : फुकुशिमा परमाणु आपदा के चलते हुए विकिरण से जापान में तितलियों की तीन पीढ़ियों के जीन प्रभावित हुए हैं। वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि विकिरण से अन्य अन्य जीवों पर भी असर पड़ सकता है।
वैज्ञानिकों ने पिछले साल मई में संग्रहित किए गए तितलियों में असमान्य किस्म के छोटे पंख पाए और उनके पैरों में बदलाव पाए। एक रिपोर्ट के मुताबिक रेडियोधर्मी पदार्थों के विकिरण से उनकी जीन को नुकसान हुआ है और यह नुकसान उसकी आने वाली पीढ़ियों में भी हस्तांतरित हो सकता है।

साइंटीफिक जर्नल के मुताबिक फुकुशिमा (संख्या-1) परमाणु उर्जा संयंत्र के कृत्रिम रेडियोन्युक्लिाइड से शारीरिक और आनुवंशिक नुकसान हुआ होगा। पिछले साल वहां भूकंप के बाद सुनामी आई थी। (एजेंसी)

Trending news