20 वर्षीय पांडा ने बच्चे को दिया जन्म

सैन डियागो चिड़ियाघर में 20 साल के एक पांडा ने एक बच्चे को जन्म दिया जो एक रिकॉर्ड है।

सैन डियागो: सैन डियागो चिड़ियाघर में 20 साल के एक पांडा ने एक बच्चे को जन्म दिया जो एक रिकॉर्ड है।
अधिकारियों ने बताया कि चीन के बाहर स्थित किसी चिड़ियाघर में जन्म लेने वाला यह छठा पांडा है। पिंजरे के अंदर लगाए गए क्लोज्ड सर्किट कैमरे की मदद से अनुसंधानकर्ताओं ने कल यह घटना देखी।
बाई युन नामक पांडा की उम्र को देखते हुए उसकी गर्भावस्था को खतरनाक माना जा रहा था। लेकिन अधिकारियों ने बताया कि बच्चे को जन्म देते ही बाई युन ने उसे अपनी बाहों में ले लिया। दोनों का स्वास्थ्य बेहतर है। (एजेंसी)

Zee News App: पाएँ हिंदी में ताज़ा समाचार, देश-दुनिया की खबरें, फिल्म, बिज़नेस अपडेट्स, खेल की दुनिया की हलचल, देखें लाइव न्यूज़ और धर्म-कर्म से जुड़ी खबरें, आदि.अभी डाउनलोड करें ज़ी न्यूज़ ऐप.