अबुधाबी में भारतीय डाक्टर की हत्या
Advertisement

अबुधाबी में भारतीय डाक्टर की हत्या

अबुधाबी के एक अस्पताल में एक भारतीय डाक्टर की हत्या कर दी गई। मीडिया की खबरों के अनुसार पाकिस्तान के एक नागरिक ने डाक्टर पर हमला किया था।

दुबई : अबुधाबी के एक अस्पताल में एक भारतीय डाक्टर की हत्या कर दी गई। मीडिया की खबरों के अनुसार पाकिस्तान के एक नागरिक ने डाक्टर पर हमला किया था।
केरल निवासी डा राजन डेनियल यहां के अहलिया अस्पताल में 2007 से काम कर रहे थे। पिछले हफ्ते अस्पताल में उनका शव बरामद किया गया। उनके गले पर गहरा घाव था। उनके कमरे से भाग रहे एक व्यक्ति को अस्पताल के कर्मचारियों ने पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। शव को भारत भेजने की व्यवस्था की जा रही है। (एजेंसी)

Trending news