ईरान में 5 रेपिस्ट को सरेआम मौत की सजा

ईरान के दक्षिण पश्चिमी शहर यासोउज में दुष्कर्म के पांच दोषियों को एक पार्क में सरेआम फांसी दी गई। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक पांचों में से चार ने एक महिला को उसके मंगेतर के पास से उठा लिया और दुष्कर्म किया।

तेहरान : ईरान के दक्षिण पश्चिमी शहर यासोउज में दुष्कर्म के पांच दोषियों को एक पार्क में सरेआम फांसी दी गई। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक पांचों में से चार ने एक महिला को उसके मंगेतर के पास से उठा लिया और दुष्कर्म किया।
पांचवां एक अन्य महिला के साथ दुष्कर्म करने का दोषी ठहराया गया था। सजा-ए-मौत पाने वाले सभी 30 वर्ष के हैं।
ईरान में मादक पदार्थो की तस्करी, हत्या, यौनाचार, दुष्कर्म और डकैती के आरोपियों को पत्थर मार कर मौत की सजा देने का प्रावधान है। (एजेंसी)

Zee News App: पाएँ हिंदी में ताज़ा समाचार, देश-दुनिया की खबरें, फिल्म, बिज़नेस अपडेट्स, खेल की दुनिया की हलचल, देखें लाइव न्यूज़ और धर्म-कर्म से जुड़ी खबरें, आदि.अभी डाउनलोड करें ज़ी न्यूज़ ऐप.