कार्ला ब्रूनी बनी मां
Advertisement

कार्ला ब्रूनी बनी मां

फ्रांस के राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी की सुपर मॉडल पत्नी कार्ला ब्रूनी ने एक बेटी को जन्म दिया है।

पेरिस: फ्रांस के राष्ट्रपति निकोलस सारकोजी की सुपर मॉडल पत्नी कार्ला ब्रूनी ने एक बेटी को जन्म दिया है।

 

 

फ्रांस की प्रथम महिला के एक करीबी सूत्र ने बताया है कि इस समय हमें नवजात बच्ची के नाम के बारे में पता नहीं है। विश्व भर का मीडिया पेरिस के ला मुएटे अस्पताल के निकट जमा है और सारकोजी फ्रैंकफर्ट में यूरोप के भविष्य को लेकर चर्चा के बाद वापस लौट आए हैं।

 

बच्ची के जन्म के तीन घंटे के बाद सारकोजी स्थानीय समय के मुताबिक लगभग रात के 11 बजे अस्पताल पहुंचे।

एक अन्य सूत्र के मुताबिक बच्चे का जन्म सात और साढ़े सात बजे के बीच हुआ और सब कुछ अच्छा रहा। अस्पताल के कर्मचारियों को चिकित्सा गोपनीयता के तहत जानकारी देने से मना किया गया है और सारकोजी के कार्यालय ने इस पर चुप्पी साध रखी है।

 

फ्रांस के प्रथम दंपति की वर्ष 2008 में शादी के बाद यह उनकी पहली संतान है। हालांकि ब्रूनी पहले से एक 10 वर्षीय बच्चे की मां हैं। उनका यह बच्चा उनके पिछले पति से है। दूसरी ओर, तीन बार परिणय सूत्र में बंध चुके सारकोजी के पहले से ही तीन बच्चे हैं जिनकी उम्र 14 साल से 26 साल के बीच है। यह बेटी फ्रांस के किसी राष्ट्रपति के पद पर बने रहते हुए पैदा हुई पहली संतान है।
फ्रांस के सरकारी टीवी चैनल पर पहले से रिकार्ड किए गए एक साक्षात्कार में ब्रूनी और सारकोजी को यह कहते हुए दिखाया गया कि उन्होंने अपने बच्चे के लिंग के बारे में पहले से जानकारी हासिल नहीं की थी क्योंकि उन्होंने इसे एक सुखद समाचार के आने के इंतजार के लिए छोड़ रखा है। सारकोजी ने इससे पहले पेरिस के एक अस्पताल में आधे घंटे के लिए 43 वर्षीय पत्नी ब्रूनी से मुलाकात की थी लेकिन उन्हें यूरोप में जारी ऋण संकट को लेकर बातचीत के लिए जर्मनी रवाना होना पड़ा।

 

बेटी के जन्म की घोषणा से ठीक पहले वह चांसलर एंजेला मार्केल, आईएमएफ के निदेशक क्रिस्टियन लगार्ड और यूरोपीय केन्द्रीय बैंक के वर्तमान तथा अगले प्रमुख जियान क्लाउड ट्रिचेट और मारियो ड्रैगी के मुलाकात करके फ्रैंकफर्ट से रवाना हुए।

Trending news