केन्या में मुठभेड़ जारी, हमलावरों ने ग्रेनेड दागे

केन्या की राजधानी नैरोबी के वेस्टगेट शॉपिंग मॉल से बंधकों को छुड़ाने की कोशिश कर रहे सुरक्षाकर्मियों पर सोमवार तड़के अलकायदा से जुड़े सोमालियाई बंदूकधारियों ने ग्रेनेड दागे हैं। यह जानकारी एक प्रत्यक्षदर्शी ने समाचार एजेंसी सिन्हुआ को दी।

नैरोबी : केन्या की राजधानी नैरोबी के वेस्टगेट शॉपिंग मॉल से बंधकों को छुड़ाने की कोशिश कर रहे सुरक्षाकर्मियों पर सोमवार तड़के अलकायदा से जुड़े सोमालियाई बंदूकधारियों ने ग्रेनेड दागे हैं। यह जानकारी एक प्रत्यक्षदर्शी ने समाचार एजेंसी सिन्हुआ को दी।
प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है, ये ग्रेनेड उस वक्त दागे गए जब केन्या के सुरक्षाकर्मी आतंकवादियों के खिलाफ आखिरी लड़ाई की तैयारी कर रहे थे। इन आतंकवादियों ने केन्या के अमीर और विदेशी नागरिकों की भीड़भाड़ वाले इस मॉल में शनिवार को हमला किया था।
उन्होंने कहा कि इन बंदूकधारियों ने सुबह मॉल के अंदर से ग्रेनेड छोड़े। हालांकि, इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ। वे थके मांदे नजर आ रहे हैं। शायद वे खुद को और पूरी इमारत को उड़ा देना चाहते हैं। उन्होंने यही काम पूरी रात किया। (एजेंसी)

Zee News App: पाएँ हिंदी में ताज़ा समाचार, देश-दुनिया की खबरें, फिल्म, बिज़नेस अपडेट्स, खेल की दुनिया की हलचल, देखें लाइव न्यूज़ और धर्म-कर्म से जुड़ी खबरें, आदि.अभी डाउनलोड करें ज़ी न्यूज़ ऐप.