चीनी नौसेना ने प्रशांत महासागर में किया युद्धाभ्यास

चीन की नौसेना ने पश्चिमी प्रशांत क्षेत्र में हमलावर और रक्षात्मक रणनीति को लेकर सैन्य अभ्यास किया। इसमें नन्हाई बेड़े के दो युद्धपोतों ने हिस्सा लिया।

बीजिंग : चीन की नौसेना ने पश्चिमी प्रशांत क्षेत्र में हमलावर और रक्षात्मक रणनीति को लेकर सैन्य अभ्यास किया। इसमें नन्हाई बेड़े के दो युद्धपोतों ने हिस्सा लिया। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, पीपुल्स लिबरेशन ऑफ आर्मी (पीएलए) की नौसेना के युद्ध अभ्यास में समुद्र में आक्रमण तथा रक्षात्मक क्षमताओं पर विभिन्न जटिल परिस्थितियों का सामना करने और हथियारों के जखीरों के साथ समन्वय स्थापित करने का अभ्यास किया गया।
युद्ध अभ्यास में शामिल नौसेना के बेड़े के कमांडर झाओ शियाओगांग ने कहा कि अभ्यास का उद्देश्य नौसेना की रक्षा क्षमताओं एवं युद्ध प्रभाविता को बढ़ाना है। (एजेंसी)

Zee News App: पाएँ हिंदी में ताज़ा समाचार, देश-दुनिया की खबरें, फिल्म, बिज़नेस अपडेट्स, खेल की दुनिया की हलचल, देखें लाइव न्यूज़ और धर्म-कर्म से जुड़ी खबरें, आदि.अभी डाउनलोड करें ज़ी न्यूज़ ऐप.