चीन में दूसरे विश्वयुद्ध के गोले मिले

चीन के पूर्वोत्तर लिअनिंग प्रांत में कामगारों ने एक निर्माण स्थल से जापानी सेना द्वारा द्वितीय विश्व युद्ध के समय फेंके गए तोप के 100 गोले बरामद किए हैं।

बीजिंग : चीन के पूर्वोत्तर लिअनिंग प्रांत में कामगारों ने एक निर्माण स्थल से जापानी सेना द्वारा द्वितीय विश्व युद्ध के समय फेंके गए तोप के 100 गोले बरामद किए हैं।

 

स्थानीय पुलिस ने बताया कि ये गोले होवाइत्ज्र तोपों में इस्तेमाल किए गए थे और अभी भी सक्रिय हैं। चीन की आधिकारिक संवाद समिति शिन्हुआ ने बताया कि ये गोले प्रांत की राजधानी शेनयांग के रेलवे स्टेशन के नजदीक एक आवासीय इमारत निर्माण स्थल पर खुदाई के दौरान मिले।

 

रिपोर्ट में कहा गया है कि विशेषज्ञों ने इन गोलों की जांच के बाद इस बात की पुष्टि की कि ये गोले जापानी सेना ने छोड़ दिए थे और उन्होंने कर्मचारियों को अत्यंत सतर्कता बरतने के लिए प्रशिक्षण दिया।

 

अधिकारी ने कहा कि शेनयांग रेलवे स्टेशन का निर्माण जापानी सेना ने चीन पर अपने कब्जे के दौरान किया था और जहां पर गोले बरामद किए गए वह संभवत: सैनिकों का भंडारगृह था। (एजेंसी)

Zee News App: पाएँ हिंदी में ताज़ा समाचार, देश-दुनिया की खबरें, फिल्म, बिज़नेस अपडेट्स, खेल की दुनिया की हलचल, देखें लाइव न्यूज़ और धर्म-कर्म से जुड़ी खबरें, आदि.अभी डाउनलोड करें ज़ी न्यूज़ ऐप.