...तब तक वेनेजुएला नहीं रखेगा अमेरिका से गर्मजोशी भरे रिश्ते: मादुरो
Advertisement

...तब तक वेनेजुएला नहीं रखेगा अमेरिका से गर्मजोशी भरे रिश्ते: मादुरो

वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने कहा है कि जब तक अमेरिकी राजनयिक उनके देश को अस्थिर करने की कोशिश करते रहेंगे तब तक उनका देश (वेनेजुएला) अमेरिका के साथ गर्मजोशी भरे रिश्ते नहीं रखेगा।

कराकस : वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने कहा है कि जब तक अमेरिकी राजनयिक उनके देश को अस्थिर करने की कोशिश करते रहेंगे तब तक उनका देश (वेनेजुएला) अमेरिका के साथ गर्मजोशी भरे रिश्ते नहीं रखेगा। मादुरो ने कल कहा कि नए सिरे से रिश्ते स्थापित किए जा सकते हैं लेकिन यह तब ही होगा जब वॉशिंगटन ऐसी गतिविधियों को विराम दे दे।
राष्ट्रपति ने इन कठोर तेवरों को जाहिर करने से एक दिन पहले ही वेनेजुएला में अमेरिकी दूतावास के प्रभारी और शीर्ष अमेरिकी राजनयिक केली कीडेर्लिंग तथा दूतावास के दो अन्य अधिकारियों को देश से निष्कासित करने की घोषणा की थी। इन लोगों को देश की अर्थव्यवस्था और पॉवर ग्रिड को नुकसान पहुंचाने के लिए ‘घोर दक्षिणपंथी विचारधारा वाले समूहों’ के साथ साजिश रचने के आरोप में निष्कासित किया गया।
अमेरिका ने मंगलवार को इन आरोपों को एक बार फिर खारिज कर दिया कि वह इस दक्षिण अमेरिकी देश को अस्थिर करने की कोशिश कर रहा है। देश मंत्रालय की प्रवक्ता जेन साकी ने अपने देश के राजनयिकों को वेनेजुएला द्वारा निष्कासित किए जाने की पुष्टि करते हुए कहा कि इन तीनों को जाने के लिए 48 घंटे का समय दिया गया है। उन्होंने कहा कि कूटनीतिक रिश्तों पर वियना संधि के मुताबिक अमेरिका भी इसके जवाब में ऐसी ही कार्रवाई कर सकता है लेकिन वह फिलहाल विचार कर रहा है। (एजेंसी)

Trending news