तीन दिन से अस्पताल में प्रिंस फिलिप
Advertisement

तीन दिन से अस्पताल में प्रिंस फिलिप

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के पति प्रिंस फिलिप ने हृदय संबंधी ऑपरेशन के बाद तीसरी रात यहां एक अस्पताल में गुजारी।

 

लंदन : ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के पति प्रिंस फिलिप ने हृदय संबंधी ऑपरेशन के बाद तीसरी रात यहां एक अस्पताल में गुजारी।

 

बकिंघम पैलेस के एक प्रवक्ता ने बताया कि 90 साल के ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग की सेहत अब अच्छी है एवं वह कुछ और समय के लिए चिकित्सकों की निरीक्षण में रहेंगे।

 

बीते शुक्रवार को सीने में दर्द के बाद फिलिप को यहां के पापवर्थ अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद उनका वहां ऑपरेशन किया गया।

 

महारानी को प्रिंस फिलिप की सेहत के बारे में लगातार खबर दी जा रही है। इस बारे में कोई जानकारी नहीं है कि उन्हें अस्पताल से कब छुट्टी मिलेगी।  (एजेंसी)

 

Trending news