...तो भारत-पाक में हो सकता है परमाणु युद्ध
Advertisement

...तो भारत-पाक में हो सकता है परमाणु युद्ध

अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन के एक शीर्ष अधिकारी का मानना है कि भारत और पाकिस्तान का इतिहास बहुत पेचीदा रहा है जिसमें दुश्मनी, अविश्वास, और टकराव के तत्व शामिल रहे हैं।

वाशिंगटन : अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन के एक शीर्ष अधिकारी का मानना है कि भारत और पाकिस्तान का इतिहास बहुत पेचीदा रहा है जिसमें दुश्मनी, अविश्वास, और टकराव के तत्व शामिल रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इस्लामाबाद अपने पड़ोसी देश के खिलाफ आतंकवादियों को समर्थन देना जारी रखता है तो दोनों के बीच परमाणु युद्ध हो सकता है।

 

अंडर सेक्रेटरी ऑफ डिफेंस फार पॉलसी पद की पुष्टि के लिए सीनेट सशस्त्र सेवा समिति की सुनवाई के दौरान लिखित जवाब में जेम्स मिलर ने कहा कि भारत को निशाना बनाने वाले हिंसक अतिवादी संगठनों की पाकिस्तानी सेना के तत्वों और खुफिया सेवाओं की ओर से मदद जारी रहने से सैन्य संघर्ष हो सकता है जो शीघ्र ही परमाणु युद्ध में बदल सकता है। उन्होंने माना कि भारत और पाकिस्तान का इतिहास काफी जटिल रहा है जिसमें दुश्मनी, अविश्वास, और टकराव के तत्व शामिल रहे हैं।

 

मिलर ने कहा कि समग्र संवाद के जरिये बातचीत के प्रयास से मुख्य सुरक्षा मुद्दों विशेषकर क्षेत्रीय विवादों के प्रस्ताव के संबंध में कुछ ठोस परिणाम आए हैं। उन्होंने कहा कि हालांकि प्रयासों की वजह से लोगों के बीच आदान प्रदान बढ़ा और दोनों देशों के बीच व्यापारिक संबंध सुधरे हैं।

(एजेंसी)

Trending news