नाइजीरिया में बंदूकधारियों ने की 46 छात्रों की हत्या
Advertisement

नाइजीरिया में बंदूकधारियों ने की 46 छात्रों की हत्या

उत्तर नाइजीरिया में स्वतंत्रता दिवस के दिन सैनिक के भेष में अज्ञात बंदूकधारियों ने एक छात्रावास पर हमला कर 46 छात्रों की हत्या कर दी।

अबूजा : उत्तर नाइजीरिया में स्वतंत्रता दिवस के दिन सैनिक के भेष में अज्ञात बंदूकधारियों ने एक छात्रावास पर हमला कर 46 छात्रों की हत्या कर दी।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, उत्तरी प्रांत अदामावा के मुबी शहर में अदामावा स्टेट विश्वविद्यालय में सोमवार रात बंदूकधारियों ने यह हमला किया।
पुलिस और अस्पताल सूत्रों ने बताया कि स्कूल ऑफ हेल्थ टेक्नोलॉजी के फेडरल पॉलीटेक्नीक छात्रावास में बंदूकधारियों ने हमला कर 46 छात्रों की हत्या कर दी। कई अन्य घायल हो गए।
फेडरल पॉलीटेक्नीक के एक प्रवक्ता ने बताया कि बंदूकधारी सैन्यवर्दी में थे। छात्रों से अपना नाम बताने को कहा गया। नाम जानने के बाद कुछ छात्रों को छोड़ दिया।
नाइजीरिया के 52 वें स्वतंत्रता दिवस की रात 10 बजे यह घटना हुई। बोको हरम के संदिग्ध बंदूकधारियों ने वूरो फतुजे इलाके में कुछ छात्रों पर गोलियां चलाई। हमलावरों ने बंदूक और चाकूओं से छात्रों को मौत के घाट उतार दिया।
उन्होंने बताया कि उनके संस्थान के करीब 26 छात्रों की मौत हो गई। 20 छात्र शहर के अन्य कॉलेज के थे।
राष्ट्रीय आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी के प्रवक्ता योशुआ शुएब ने बताया कि यह नहीं पता कि हमलावर बोको हरम के सदस्य थे। मृतकों की संख्या के बारे में भी पुष्टि नहीं हुई है। शहर में कर्फ्यू लगा दिया गया है। (एजेंसी)

Trending news