नाइजीरिया में बार में हमला, 10 मरे

नाइजीरिया के तटीय इलाके के एक बार में अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मारकर कम से कम 10 लोगों की हत्या कर दी। इसके अलावा कई लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने इसकी जानकारी दी।

अबुजा : नाइजीरिया के तटीय इलाके के एक बार में अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मारकर कम से कम 10 लोगों की हत्या कर दी। इसके अलावा कई लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने इसकी जानकारी दी।
विशेष कार्यबल (एसटीएफ) के प्रवक्ता कैप्टन सालिसु मुस्तफा ने बताया, "घटना सोमवार रात की है। घटना स्थल पर आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य ने मंगलवार को दम तोड़ दिया। उल्लेखनीय है कि सोमवार रात आठ बजे हेपन हवाईअड्डे के नजदीक की यह घटना है। (एजेंसी)

Zee News App: पाएँ हिंदी में ताज़ा समाचार, देश-दुनिया की खबरें, फिल्म, बिज़नेस अपडेट्स, खेल की दुनिया की हलचल, देखें लाइव न्यूज़ और धर्म-कर्म से जुड़ी खबरें, आदि.अभी डाउनलोड करें ज़ी न्यूज़ ऐप.