पुतिन ने किया सैन्य शक्ति का निरीक्षण

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने आज रूस की सैन्य शक्ति के वार्षिक प्रदर्शन की अध्यक्षता की जब द्वितीय विश्वयुद्ध में देश की जीत की वर्षगांठ पर हजारों सैनिकों ने रेड स्क्वायर पर परेड किया।

मास्को : रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने आज रूस की सैन्य शक्ति के वार्षिक प्रदर्शन की अध्यक्षता की जब द्वितीय विश्वयुद्ध में देश की जीत की वर्षगांठ पर हजारों सैनिकों ने रेड स्क्वायर पर परेड किया।

 

राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के दो दिन बाद 14000 सैनिकों ने द्वितीय विश्व युद्ध में नाजी जर्मनी पर सोवियत रूस की जीत की 67वीं सालगिरह पर परेड किया। पुतिन ने परेड की सलामी ली और उनके साथ नए प्रधानमंत्री और पूर्व राष्ट्रपति दमित्री मेदवेदेव भी थे। सितंबर में घोषित पद की अदला-बदली योजना के तहत पुतिन राष्ट्रपति बने और उन्होंने मेदवेदेव को प्रधानमंत्री बनवाया। पुतिन ने कहा कि 67 साल पहले नाजीवाद को कुचल दिया गया। इस अवसर पर अंतिम सोवियत नेता मिखाइल गोर्वाचेव भी परेड देख रहे थे। (एजेंसी)

Zee News App: पाएँ हिंदी में ताज़ा समाचार, देश-दुनिया की खबरें, फिल्म, बिज़नेस अपडेट्स, खेल की दुनिया की हलचल, देखें लाइव न्यूज़ और धर्म-कर्म से जुड़ी खबरें, आदि.अभी डाउनलोड करें ज़ी न्यूज़ ऐप.