मिस्र की स्थिति का आकलन कर रहा अमेरिका
Advertisement

मिस्र की स्थिति का आकलन कर रहा अमेरिका

मिस्र की स्थिति को जटिल एवं कठिन और प्रभाव डालने वाला करार देते हुए व्हाइट हाउस ने कहा कि वह अरब राष्ट्र की स्थिति पर करीबी नजर रखे हुए है और अभी भी इस बात का आकलन कर रहा है कि क्या राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी की विदाई वास्तव में सैन्य तख्तापलट था।

वाशिंगटन : मिस्र की स्थिति को जटिल एवं कठिन और प्रभाव डालने वाला करार देते हुए व्हाइट हाउस ने कहा कि वह अरब राष्ट्र की स्थिति पर करीबी नजर रखे हुए है और अभी भी इस बात का आकलन कर रहा है कि क्या राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी की विदाई वास्तव में सैन्य तख्तापलट था।
पिछले सप्ताह मुस्लिम ब्रदरहुड के मुर्सी को हटाये जाने के बाद मिस्र में हिंसा की स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव जे कार्नी ने कहा कि अमेरिका मिस्र की स्थिति पर नजर रखे हुए है और देश की घटनाओं के बारे में आकलन करने में उसे समय लगेगा।

कार्नी ने कहा कि हम समझते हैं कि यह अमेरिका के सर्वाश्रेष्ठ हित में नहीं होगा कि हम मिस्र को प्रदान की गई सहायता में बदलाव करें। उनसे पूछा गया था कि क्या अमेरिका, मिस्र को 1.5 अरब डालर की सालाना सहायता में कटौती करने की योजना बना रहा है। उन्होंने कहा कि अमेरिका वहां लोकतांत्रिक निर्वाचित सरकार की वापसी का आह्वान करता है। (एजेंसी)

Trending news