मिस्र संकट पर ओबामा ने जताई चिंता, मुर्सी से की बात
Advertisement

मिस्र संकट पर ओबामा ने जताई चिंता, मुर्सी से की बात

अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने मिस्र के राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी से बात करके उन्हें चेताया कि राजनीतिक संकट बढ़ने के बीच मिस्र के सभी नागरिकों की आवाज सुनी जानी चाहिए।

दार ए सलाम : अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने मिस्र के राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी से बात करके उन्हें चेताया कि राजनीतिक संकट बढ़ने के बीच मिस्र के सभी नागरिकों की आवाज सुनी जानी चाहिए।
व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने मंगलवार को कहा कि ओबामा ने अपने अफ्रीकी दौरे के अंतिम पड़ाव तंजानिया से मुर्सी को फोन करके उनसे कहा कि वाशिंगटन मिस्र में लोकतांत्रिक प्रक्रिया के लिए प्रतिबद्ध है और किसी खास पार्टी या संगठन का समर्थन नहीं करता।
व्हाइट हाउस के अनुसार, उन्होंने जोर देकर कहा कि लोकतंत्र चुनावों से ज्यादा है, लोकतंत्र यह सुनिश्चित करना भी है कि मिस्र के सभी नागरिकों की आवाज सुनी जाती है और उनकी सरकार द्वारा इसको दर्शाया जाता है।
बयान में कहा गया कि राष्ट्रपति ओबामा ने राष्ट्रपति मुर्सी को ऐसे कदम उठाने के लिए प्रेरित किया जिससे यह पता चले कि वह उनकी चिंताओं को लेकर सजग हैं। ओबामा ने रेखांकित किया कि वर्तमान संकट का राजनीतिक प्रक्रिया के जरिये ही समाधान निकाला जा सकता है। (एजेंसी)

Trending news