मेक्सिको में गोलीबारी, 11 की मौत
Advertisement

मेक्सिको में गोलीबारी, 11 की मौत

मेक्सिको के एक शहर में बंदूकधारियों की गोलीबारी में कम से कम 11 लोग मारे गए। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

मेक्सिको सिटी : मेक्सिको के एक शहर में बंदूकधारियों की गोलीबारी में कम से कम 11 लोग मारे गए। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। लगभग 10,000 की आबादी वाले शहर में शुक्रवार की रात दो अलग अलग घटनाओं में छह लोगों की हत्या हुई जबकि शनिवार को पांच अन्य लोग एक अपराधिक संगठन की गोलियों के शिकार हुए।
समाचार एजेंसी इएफइ के अनुसार, बंदूकधारियों ने शहर की ओर जाने वाली सड़क बंद करने के बाद घरों में घुसकर लोगों को अपने कब्जे में ले लिया। रक्षा सचिवालय ने शहर में व्यवस्था बनाए रखने के लिए सैनिकों को तैनात करने का आदेश दिया है। (एजेंसी)

Trending news