सनाउल्ला की कुरान भी पाकिस्तान भेजी जाएगी
Advertisement

सनाउल्ला की कुरान भी पाकिस्तान भेजी जाएगी

पाकिस्तानी कैदी सनाउल्ला रंजय की 27 चीजें उसके शव के साथ पाकिस्तान भेजी जाएंगी। इनमें पवित्र कुरान भी शामिल है।

जम्मू : पाकिस्तानी कैदी सनाउल्ला रंजय की 27 चीजें उसके शव के साथ पाकिस्तान भेजी जाएंगी। इनमें पवित्र कुरान भी शामिल है।
जेल विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि सनाउल्ला की 27 चीजें एक विशेष प्रतिनिधि के जरिए चंडीगढ़ भेजी जाएंगी। अधिकारी ने बताया कि इन चीजों में जाय निमाज के अलावा चप्पल, कंघी, ब्रश और कपड़े जैसे रोजाना इस्तेमाल में आने वाले सामान भी शामिल हैं।
उन्होंने कहा कि ये सामान गृह मंत्रालय के अधिकारियों को सौंपे जा रहे हैं। पिछले हफ्ते कोट बलावल जेल में साथी कैदी के हमले में बुरी तरह से घायल सनाउल्ला की आज सुबह चंडीगढ़ के एक अस्पताल (पीजीआईएमईआर) में मौत हो गयी।
केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने आज नयी दिल्ली में कहा कि सनाउल्ला का शव पाकिस्तान को सौंप दिया जाएगा। इस बीच जम्मू कश्मीर सरकार ने कहा कि मृतक कैदी के संबंध में सभी कानूनी एवं जेल प्रक्रियाओं को पूरा कर लिया गया है।
जेल महानिदेशक के राजिन्द्र ने कहा कि सनाउल्ला से संबंधित सभी कानूनी औपचारिकताएं जेल नियमों के अनुसार पूरी कर ली गयी हैं। (एजेंसी)

Trending news