सर्जरी के बाद ठीक हो रहे हैं प्रिंस फिलिप
Advertisement

सर्जरी के बाद ठीक हो रहे हैं प्रिंस फिलिप

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के पति प्रिंस फिलिप के पेट के ऑपरेशन के बाद उनके स्वास्थ्य में ‘संतोषजनक’ सुधार हुआ है।

लंदन : ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के पति प्रिंस फिलिप के पेट के ऑपरेशन के बाद उनके स्वास्थ्य में ‘संतोषजनक’ सुधार हुआ है।
बकिंघम पैलेस द्वारा जारी एक बयान में बताया गया, ‘ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग (प्रिंस फिलिप) की पेट की जांच के बाद सर्जरी हुयी।’ फिलिप को कल हार्ले स्ट्रीट पर लंदन क्लीनिक में भर्ती कराया गया था और संभावना है कि उन्हें करीब दो सप्ताह अस्पताल में ही रहना पड़े।
सोमवार को फिलिप 92 साल के हो जाएंगे। कल दोपहर में पैलेस गार्डन पार्टी में हिस्सा लेने के बाद उन्हें देर रात द लंदन क्लीनिक में भर्ती कराया गया था। (एजेंसी)

Trending news