सुरक्षा परिषद: भारत को रूस का समर्थन

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थायी सदस्यता के लिए भारत की दावेदारी और शंघाई सहयोग संगठन में शामिल होने की उसकी आकांक्षा का आज रूस ने समर्थन किया।

मास्को : संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थायी सदस्यता के लिए भारत की दावेदारी और शंघाई सहयोग संगठन में शामिल होने की उसकी आकांक्षा का आज रूस ने समर्थन किया। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और राष्ट्रपति दमित्री मेदवेदेव के बीच 12वीं भारत-रूस वार्षिक शिखर वार्ता के बाद सुरक्षा परिषद के स्थायी सदस्य और एससीओ के संस्थापकों में से एक मास्को ने संयुक्त घोषणा पत्र में अपना समर्थन दिया।

 

अपने संयुक्त वक्तव्य में सिंह और मेदवेदेव ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का सुधार इस तरह होना चाहिए कि मौजूदा और नई चुनौतियों का सामना करने के लिए यह प्रभावी हो और इसमें ज्यादा प्रतिनिधित्व हो। क्रेमलिन ने कहा कि इस संदर्भ में मास्को नई दिल्ली को विस्तारित सुरक्षा परिषद में स्थायी सदस्यता देने के पक्ष में है। (एजेंसी)

Zee News App: पाएँ हिंदी में ताज़ा समाचार, देश-दुनिया की खबरें, फिल्म, बिज़नेस अपडेट्स, खेल की दुनिया की हलचल, देखें लाइव न्यूज़ और धर्म-कर्म से जुड़ी खबरें, आदि.अभी डाउनलोड करें ज़ी न्यूज़ ऐप.