आडवाणी ने की मोदी की तारीफ, 272 से ज्यादा सीटें जीतने का लक्ष्य
Advertisement

आडवाणी ने की मोदी की तारीफ, 272 से ज्यादा सीटें जीतने का लक्ष्य

लोकसभा चुनावों की पार्टी की तैयारियों का जायजा लेने के लिए रविवार को हुई भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकरियों, प्रदेश अध्यक्षों और संगठन महामंत्रियों की बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने प्रचार अभियान समिति के अध्यक्ष एवं गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की।

ज़ी मीडिया ब्यूरो/आलोक कुमार राव
नई दिल्ली : लोकसभा चुनावों की पार्टी की तैयारियों का जायजा लेने के लिए रविवार को हुई भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकरियों, प्रदेश अध्यक्षों और संगठन महामंत्रियों की बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने प्रचार अभियान समिति के अध्यक्ष एवं गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की। आडवाणी ने दावा किया कि 2014 के आम चुनावों में पार्टी 272 से अधिक सीटों पर जीत दर्ज करेगी।
पार्टीजनों को संबोधित करते हुए आडवाणी ने मोदी की जमकर तारीफ की। आडवाणी ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में प्रचार अभियान सही दिशा में जा रहा है। पार्टी को भी मोदी का सही नेतृत्व प्राप्त हो रहा है। आडवाणी ने कहा कि लोकसभा चुनाव में पार्टी 272 से अधिक सीटों पर जीत हासिल करेगी। इस बैठक को आडवाणी और मोदी के अलावा पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं राजनाथ सिंह, अरुण जेटली और सुषमा स्वराज ने संबोधित किया।
मोदी ने कहा कि देश का पूरा माहौल कांग्रेस के खिलाफ बना हुआ है। देश की जनता कांग्रेस पार्टी को सत्ता से बेदखल करना चाहती है। उसे भाजपा ही विकल्प के रूप में नजर आ रही है। जबकि पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने कहा कि आसमान छूती मंहगाई, रसातल में गिरती जा रही रुपए की कीमत, बढ़ता भ्रष्टाचार और ध्वस्त होती अर्थव्यवस्था सब कांग्रेस और अर्थशास्त्री प्रधानमंत्री की गलत नीतियों का परिणाम है।

Trending news