ओसामा को आदर देना बंद करें दिग्विजय: बीजेपी
Advertisement

ओसामा को आदर देना बंद करें दिग्विजय: बीजेपी

भाजपा की गोवा इकाई के उपाध्यक्ष विल्फ्रेड मेस्क्वि टा ने शुक्रवार को कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के महासचिव दिग्विजय सिंह को चाहिए कि वह आतंकवादियों के प्रति सहानुभूति का प्रदर्शन और अलकायदा के मृत सरगना ओसामा बिन लादेन को आदर देना बंद कर दें।

पणजी : भाजपा की गोवा इकाई के उपाध्यक्ष विल्फ्रेड मेस्क्वि टा ने शुक्रवार को कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के महासचिव दिग्विजय सिंह को चाहिए कि वह आतंकवादियों के प्रति सहानुभूति का प्रदर्शन और अलकायदा के मृत सरगना ओसामा बिन लादेन को आदर देना बंद कर दें।
एआईसीसी के पर्यवेक्षक के तौर पर गोवा के दो दिवसीय दौरे पर आए दिग्विजय ने गुरुवार को गोवा में भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार पर टिप्पणी की थी। इसका जवाब देते हुए मेस्क्वि टा ने उपरोक्त बयान दिया है। पार्टी के प्रवक्ताओं में से एक मेस्क्वि टा ने कहा कि दिग्विजय को उस भ्रष्टाचार और गलतियों पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए, जिसने संप्रग (संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन) सरकार को निगल लिया है।
मेस्क्वि टा ने ओसामा बिन लादेन को ओसामाजी कहने पर भी दिग्विजय को आड़े हाथों लिया और कहा कि सिंह को देश में आतंकवादी गतिविधियों और नई दिल्ली के बटला हाउस कांड में शामिल आंतकवादियों के प्रति सहानुभूति प्रकट करने या ओसामा बिन लादेन को ओसामाजी कहने से बाज आना चाहिए। (एजेंसी)

Trending news