'जेल भरो आंदोलन' से 1.40 लाख जुड़े
Advertisement

'जेल भरो आंदोलन' से 1.40 लाख जुड़े

मजबूत लोकपाल विधेयक की मांग करते हुए अन्ना हजारे के 30 दिसंबर से शुरू हो रहे जेल भरो आंदोलन में शामिल होने के लिए एक लाख से अधिक लोगों ने पंजीकरण कराया है।

ज़ी न्यूज ब्यूरो

नई दिल्ली: मजबूत लोकपाल विधेयक की मांग करते हुए अन्ना हजारे के 30 दिसंबर से शुरू हो रहे जेल भरो आंदोलन में शामिल होने के लिए एक लाख से अधिक लोगों ने पंजीकरण करा लिया है।

 

यह पंजीकरण इंडिया अगेंस्ट करप्शन की वेब साइट जेलचलो डॉट कॉम  पर लोगों के कराया है। बुद्धवार को इस वेब साइट को लाइव किया गया। तब से लोगों का जेलभरो आंदोलन के लिए पंजीकरण जारी है।

 

इस वेब साइट के द्वारा जन लोकपाल के लिए जेल भरो आंदोलन में शामिल होने के लिए लोगों से अपील करती है।

 

जबकि मुंबई के एमएमआरडीए मैदान में सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे 27 दिसंबर से तीन दिन का अनशन करेंगे। 30 दिसंबर के एक जनवरी तक जेलभरो आंदोलन किया जाएगा। अगर संसद मजबूत लोकपाल बिल पास करने में असफल रही।

Trending news