दिल्ली गैंगरेप: ‘पीड़िता को राम सिंह, अक्षय ने था दांत से काटा’
Advertisement

दिल्ली गैंगरेप: ‘पीड़िता को राम सिंह, अक्षय ने था दांत से काटा’

अभियोजन पक्ष के एक गवाह ने सोमवार को त्वरित अदालत से कहा कि 16 दिसंबर के सामूहिक बलात्कार कांड की पीड़िता के शरीर पर दांत काटने के जो निशान है, संभवत: दो आरोपियों ने उसे दिए हैं।

नई दिल्ली : अभियोजन पक्ष के एक गवाह ने सोमवार को त्वरित अदालत से कहा कि 16 दिसंबर के सामूहिक बलात्कार कांड की पीड़िता के शरीर पर दांत काटने के जो निशान है, संभवत: दो आरोपियों ने उसे दिए हैं।
गवाह-फोरेंसिक दंतचिकित्सक ने कहा कि 23 साल की पीड़िता के शरीर पर दांत काटने के जो निशान हैं वे आरोपियों-राम सिंह और शायद अक्षय के दांत के मॉडल से मिलते जुलते हैं।

इस गवाह ने अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश योगेश खन्ना की अदालत में बचाव पक्ष के वकील द्वारा जिरह के दौरान कहा, ‘पहली, दूसरी और चौथी तस्वीर दिखने वाले दांत कांटने के निशान और पांच संदिग्धों के दांत के मॉडल के साथ तुलना के आधार पर चिकित्सा की दृष्टि से यह तार्किक परिणति है कि राम सिंह के दांत से ये निशान बने हैं। यह तुलना अन्य चार संदिग्धों के संबंध में सही नहीं है।’
उन्होंने कहा, ‘पांचवी तस्वीर में दांत काटने के निशान तथा पांच संदिग्धों के दांत के मॉडल के साथ तुलना के आधार पर इस बात की प्रबल संभावना बनती है कि अक्षय ने ये निशान उसे दिए। यह तुलना शेष चार संदिग्धों के संबंध में सही नहीं है।’ (एजेंसी)

Trending news