दिल्ली में रेप की 2 और वारदात, देश शर्मिंदा
Advertisement

दिल्ली में रेप की 2 और वारदात, देश शर्मिंदा

दिल्ली में पांच वर्षीया बच्ची ‘गुडि़या’ से रेप पर देश जहां गुस्से में है और राजधानी दिल्ली सहित कई जगहों पर लोग सड़कों पर उतर कर विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं, दिल्ली में दो अलग-अलग स्थानों पर दो और लड़कियों से बलात्कर होने के मामले सामने आए हैं। दिल्ली के समयपुर बादली और जहांगीरपुरी इलाके में नाबालिग लड़कियों से बलात्कार की घटना सामने आई है।

ज़ी मीडिया ब्यूरो
नई दिल्ली : दिल्ली में पांच वर्षीया बच्ची ‘गुडि़या’ से रेप पर देश जहां गुस्से में है और राजधानी दिल्ली सहित कई जगहों पर लोग सड़कों पर उतर कर विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं, दिल्ली में दो अलग-अलग स्थानों पर दो और लड़कियों से बलात्कर होने के मामले सामने आए हैं। दिल्ली के समयपुर बादली और जहांगीरपुरी इलाके में नाबालिग लड़कियों से बलात्कार की घटना सामने आई है।
नाबालिग लड़कियों से हुए बलात्कार के इन दो घटनाओं ने प्रदर्शन कर रहे लोगों के गुस्से को और बढ़ा दिया है। बलात्कार की एक घटना जहांगीरपुरी इलाके के भलस्वा डेयरी इलाके की है। यहां 12 वर्षीया एक नाबालिग लड़की से बलात्कार किया गया है।
जबकि बलात्कार की दूसरी घटना जहांगीरपुरी इलाके की है। यहां 15 साल की एक नाबालिग लड़की को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म किया गया है। मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
जहांगीरपुरी और समयपुर बादली की रेप की घटनाओं ने दिल्ली में विरोध-प्रदर्शन को और तेज कर दिया है। प्रदर्शन कर रहे लोग दिल्ली पुलिस के खिलाफ नारेबाजी और पुलिस कमिश्नर नीरज कुमार को हटाए जाने की मांग कर रहे हैं।
दिल्ली रेप के खिलाफ लोगों का प्रदर्शन दूसरे दिन रविवार को भी जारी है। प्रदर्शनकारियों ने दिल्ली पुलिस मुख्यालय, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के 10 जनपथ आवास के समीप प्रदर्शन किया।

Trending news