धार्मिक राष्ट्रवाद की बात करना राष्ट्र विरोधी: काटजू
Advertisement

धार्मिक राष्ट्रवाद की बात करना राष्ट्र विरोधी: काटजू

भारतीय प्रेस परिषद के अध्यक्ष न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) मार्कंडेय काटजू ने शुक्रवार को यहां कहा कि भारतीयों को सबसे पहले हर भारतीय को राष्ट्रवादी समझना चाहिए और जो लोग हिंदू, मुस्लिम, सिख या ईसाई राष्ट्रवाद की बात कर रहे हैं, वे वाकई राष्ट्र विरोधी हैं।

नागपुर : भारतीय प्रेस परिषद के अध्यक्ष न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) मार्कंडेय काटजू ने शुक्रवार को यहां कहा कि भारतीयों को सबसे पहले हर भारतीय को राष्ट्रवादी समझना चाहिए और जो लोग हिंदू, मुस्लिम, सिख या ईसाई राष्ट्रवाद की बात कर रहे हैं, वे वाकई राष्ट्र विरोधी हैं।
काटजू ने मीडिया और नागरिकों से आग्रह किया कि भारतीय राष्ट्रवाद को प्रोत्साहित किया जाए। पीसीआई अध्यक्ष ने किसी का नाम नहीं लिया लेकिन जाहिर तौर पर गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि मैं हिंदू राष्ट्रवादी होने के बयान से सहमत नहीं हूं क्योंकि ये बयान विभाजनकारी हैं और इस तरह की विभाजनकारी नीतियां देश को नहीं चला सकतीं।
एक अखबार की ओर से आयोजित ‘पत्रकारिता में उत्कृष्टता’ पुरस्कार समारोह में धर्मनिरपेक्षता बढ़ाने में मीडिया की भूमिका’ विषय पर काटजू ने अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि मीडिया और प्रबुद्ध लोगों को धर्म, जाति, क्षेत्र, भाषा और संप्रदाय जैसे विभाजनकारी कारकों से मुकाबला करना चाहिए। (एजेंसी)

Trending news