नवंबर में ईरान जाएंगी मीरा कुमार
Advertisement

नवंबर में ईरान जाएंगी मीरा कुमार

द्विपक्षीय संबंधों को मजबूती देने के मकसद से लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार नवंबर के प्रथम सप्ताह में ईरान की यात्रा करेंगी।


नई दिल्ली : द्विपक्षीय संबंधों को मजबूती देने के मकसद से लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार नवंबर के प्रथम सप्ताह में ईरान की यात्रा करेंगी।

 

देश में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर की 150वीं जयंती मनाए जाने के बीच लोकसभा अध्यक्ष ईरानी संसद (मजलिस) के संग्रहालय में टैगोर की कविता की पट्टिका का उद्घाटन करेगी।

 

‘‘पारोशये जन्मोदिन’’ शीषर्क वाली यह कविता टैगोर ने 1932 में अपनी तेहरान यात्रा के दौरान लिखी थी।
लोकसभा अध्यक्ष तेहरान विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के पारदिस प्रौद्योगिकी पार्क में वैज्ञानिक जगदीश चन्द्र बोस की प्रतिमा का अनावरण किया गया। अपनी यात्रा के दौरान वह केन्द्रीय विद्यालय की तेहरान शाखा के छात्रों से परिसंवाद करेंगे।

 

मीरा कुमार ईरान संसद के स्पीकर अली लरिजानी के निमंत्रण पर छह सदस्यीय शिष्टमंडल का नेतृत्व करेंगी। उनका ईरान के राष्ट्रपति महमूद अहमदीनेजाद से भी मुलाकात का कार्यक्रम है। इस दौरे के जरिए सांस्कृतिक संबंधों के अलावा द्विपक्षीय व्यापार संबंधों को भी प्रोत्साहन मिलने की संभावना है।

 

मीरा कुमार की यात्रा से आठ साल पहले तत्कालीन लोकसभा अध्यक्ष मनोहर जोशी ने 2003 में ईरान की यात्रा की थी। इस वर्ष सितंबर में मीरा कुमार की ईरान की महिला सांसदों से परिसंवाद हुआ था। ईरानी महिला सांसद नई दिल्ली में महिलाओं के खिलाफ हिंसा पर एशियाई सांसदों की क्षेत्रीय संगोष्ठी में भाग लेने के लिए आयी थीं। (एजेंसी)

Trending news