पाक कैदी सनाउल्‍लाह का परिवार आज आएगा भारत

पाकिस्तानी कैदी सनाउल्ला का परिवार मंगलवार को भारत आएगा। जम्मू जेल में साथी कैदी के साथ हुई मारपीट के दौरान गंभीर रूप से घायल पाकिस्तानी कैदी सनाउल्ला रंजय के दो रिश्तेदारों को भारतीय उच्चायोग ने भारत जाने के लिए वीजा दे दिया।

ज़ी मीडिया ब्‍यूरो
नई दिल्‍ली/चंडीगढ़ : पाकिस्तानी कैदी सनाउल्ला का परिवार मंगलवार को भारत आएगा। जम्मू जेल में साथी कैदी के साथ हुई मारपीट के दौरान गंभीर रूप से घायल पाकिस्तानी कैदी सनाउल्ला रंजय के दो रिश्तेदारों को भारतीय उच्चायोग ने भारत जाने के लिए वीजा दे दिया।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सनाउल्ला के बहनोई और रिश्ते के भाई के वीजा आवेदन सोमवार शाम साढ़े सात बजे भारतीय उच्चायोग को प्राप्त हुए थे। पाकिस्तान के सियाल कोट का निवासी 52 वर्षीय सनाउल्ला टाडा कानून के तहत दोषी पाए जाने के बाद आजीवन कारावास की सजा भुगत रहा है। उसे वर्ष 1999 में गिरफ्तार किया गया था।
उधर, चंडीगढ़ के पीजीआई में इस समय भर्ती सनाउल्लाह की हालत ज्यादा गंभीर हो गई है। पीजीआई से जारी मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक घायल मरीज की शुगर का लेवल कम-ज्यादा हो रहा है। ब्लड प्रेशर पहले से ही मेंटेन नहीं था। इन्हें दवा से ठीक रखने की कोशिश की जा रही है। सनाउल्लाह के शरीर में आर्टीरियल ब्लड गैसेज की कमी हो रही है, इसलिए उसे दी जा रही ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ा दी गई है।

Zee News App: पाएँ हिंदी में ताज़ा समाचार, देश-दुनिया की खबरें, फिल्म, बिज़नेस अपडेट्स, खेल की दुनिया की हलचल, देखें लाइव न्यूज़ और धर्म-कर्म से जुड़ी खबरें, आदि.अभी डाउनलोड करें ज़ी न्यूज़ ऐप.