भारत परमाणु सुरक्षा को प्रतिबद्ध: एईसी प्रमुख
Advertisement

भारत परमाणु सुरक्षा को प्रतिबद्ध: एईसी प्रमुख

भारत परमाणु सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और यह अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) की `परमाणु सुरक्षा कार्ययोजना` को लागू करेगी।

मुंबई : भारत परमाणु सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और यह अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) की `परमाणु सुरक्षा कार्ययोजना` को लागू करेगी। यह बात एक वरिष्ठ परमाणु विशेषज्ञ ने कही। विएना में बुधवार को आईएईए की 56वीं आम सभा को सम्बोधित करते हुए परमाणु ऊर्जा आयोग के अध्यक्ष आरके सिन्हा ने कहा कि भारतीय विशेषज्ञ आईएईए को परमाणु सुरक्षा की कोशिशों में सहयोग करते रहेंगे।
सिन्हा ने कहा कि देश की नियामकीय प्रणाली की समीक्षा के लिए आईएईए की इंटीग्रेटेड रेगुलेटरी रिव्यू सेवा को आमंत्रित करने की तैयारी की जा रही है। अगले महीने भारत और आईएईए `सेफ्टी ऑफ मल्टी-यूनिट न्यूक्लियर पावर प्लांट साइट्स अगेंस्ट एक्सटर्नल नेचुरल हैजार्ड्स` विषय पर एक अंतर्राष्ट्रीय कार्यशाला आयोजित करेंगे।
सिन्हा ने कहा कि इसके बाद परमाणु ऊर्जा संयंत्रों की भूकम्प से सुरक्षा पर आईएईए परियोजना के एक कार्यसमूह की बैठक हेागी। सिन्हा ने फुकुशिमा दुर्घटना के प्रति वैश्विक प्रतिक्रिया को परिपक्व बताया और कहा कि भारत परमाणु सुरक्षा का सबक सीखने के लिए प्रतिबद्ध है और यह कि ऊर्जा के किल्लत के कारण परमाणु ऊर्जा क्षेत्र में विकास की सम्भावना बनी रहेगी।
फुकुशिमा दुर्घटना के बाद पांच देशों में सात रिएक्टरों केा ग्रिड से जोड़ा जा चुका है, जबकि इस क्षेत्र में आने वाले नए देशों ने परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम पर आगे बढ़ने का फैसला किया है। सिन्हा ने कहा कि भारत सहित कई देशों ने परमाणु ऊर्जा के विस्तार के कार्यक्रम पर आगे बढ़ना जारी रखा है, लेकिन साथ ही परमाणु सुरक्षा पर अतिरिक्त ध्यान दिया है। (एजेंसी)

Trending news