भारत बंद का आज व्यापक असर, अंबाला में एक की मौत

आज सुबह से ही भारत बंद का व्यापक असर देखने को मिल रहा है।

ज़ी न्यूज ब्यूरो
नई दिल्ली: आज सुबह से ही भारत बंद का व्यापक असर देखने को मिल रहा है। हड़ताल का बुरा चेहरा भी सुबह से ही दिखने लगा है। अंबाला में तड़के एक ट्रेड यूनियन नेता की हत्या कर दी गई। एआईटीयूसी यूनियन के कोषाध्यक्ष नरेंद्र सिंह की अज्ञात लोगों ने अंबाला बस स्टैंड के करीब चाकू घोपकर हत्या कर दी। हड़ताल के बावजूद वे लोग डिपो से बस निकलवाना चाहते थे।
दो दिनों के इस भारत बंद में 20 हजार करोड़ के नुकसान होने का अनुमान है। भारत बंद से लोगों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। ओड़िशा के भुवनेश्वर में प्रदर्शनकारियों ने कई ट्रेनें रोक दी है। दिल्ली में सड़कों पर ऑटो काफी कम चल रहे हैं। दिल्ली मेट्रो में जरूरत से ज्यादा भीड़ है।11 ट्रेड यूनियन 48 घंटे की हड़ताल पर है।
राष्ट्रव्यापी भारत बंद का आह्वान देश के पंजीकृत 11 श्रम संगठनों ने किया है। श्रम श्रंगठनों ने दलगत राजनीति से ऊपर उठते हुए दो दिनों के हड़ताल का आह्वान किया है। यूपीए सरकार की जनविरोधी नीतियों एवं महंगाई के खिलाफ श्रम संगठनों की यह हड़ताल की गई है।

Zee News App: पाएँ हिंदी में ताज़ा समाचार, देश-दुनिया की खबरें, फिल्म, बिज़नेस अपडेट्स, खेल की दुनिया की हलचल, देखें लाइव न्यूज़ और धर्म-कर्म से जुड़ी खबरें, आदि.अभी डाउनलोड करें ज़ी न्यूज़ ऐप.