मनमोहन ने 10वीं बार लाल किले पर फहराया तिरंगा
Advertisement

मनमोहन ने 10वीं बार लाल किले पर फहराया तिरंगा

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने आज लाल किला की प्राचीर पर लगातार 10वीं बार तिरंगा फहराया। वह जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी के बाद लाल किले की प्राचीर पर सबसे अधिक बार तिरंगा फहराने वाले प्रधानमंत्री हैं।

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने आज लाल किला की प्राचीर पर लगातार 10वीं बार तिरंगा फहराया। वह जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी के बाद लाल किले की प्राचीर पर सबसे अधिक बार तिरंगा फहराने वाले प्रधानमंत्री हैं।
पंडित जवाहरलाल नेहरू ने लाल किले पर 17 बार तिरंगा फहराया था जबकि इंदिरा गांधी ने 16 बार। अटल बिहारी वाजपेयी ने 1998 से 2003 तक छह बार तिरंगा फहराया। भारत के आजाद होने पर प्रथम प्रधानमंत्री पंडित नेहरू ने पहली बार इस ऐतिहासिक किले की प्राचारी पर 1947 में तिरंगा फहराया था। मनमोहन सिंह ने देश के 14वें प्रधानमंत्री के तौर पर 15 अगस्त 2004 को पहली बार लाल किला पर तिरंगा फहराया था। वह उसी वर्ष मई में प्रधानमंत्री बने थे। (एजेंसी)

Trending news