`गुड़िया` की हालत में सुधार, लोगों का प्रदर्शन जारी

गुड़िया` को इंसाफ दिलाने के लिए आज भी लोग सड़कों पर उतरे। दूसरी ओर एम्स के डॉक्टरों ने बताया कि `गुड़िया` की हालत में सुधार हो रहा है।

ज़ी मीडिया ब्यूरो
नई दिल्ली: `गुड़िया` को इंसाफ दिलाने के लिए आज भी लोग सड़कों पर उतरे। दूसरी ओर एम्स के डॉक्टरों ने बताया कि `गुड़िया` की हालत में सुधार हो रहा है। यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी के घर 10 जनपथ पर महिलाएं प्रदर्शन कर रही हैं। हालात को देखते हुए शनिवार से ही गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे के घर की सुरक्षा बढ़ाई गई है, साथ ही दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के घर की भी सुरक्षा बढ़ाई गई है।
दूसरी ओर `गुड़िया` की हालत में सुधार हो रहा है। एम्स के डॉक्टरों ने बताया कि बच्ची को किसी तरह का खतरा नहीं है। गुड़िया पूरी रात आराम से सोई। गुड़िया सवालों का जवाब दे रही है। उसने खाना मांगा, उसके अंदरूनी अंगों में सुधार हो रहा है। गुड़िया को अब सर्जरी की जरुरत नहीं है। बच्ची दो हफ्ते अस्पताल में रहेगी।
गौरतलब है कि पूर्वी दिल्ली के गांधी नगर में रहने वाली बच्ची का अपहरण उसके पड़ोसी ने 15 अप्रैल को कर लिया था। दो दिनों तक अपने फ्लैट में बंधक बना कर कई बार दुष्कर्म करने वाले ने दरिंदगी की सारी हदें पार की और उसे भूखा-प्यासा रखा। बुधवार को बच्ची की रोने की आवाज सुनने के बाद परिवार के लोगों ने उसे आजाद कराया। बच्ची के गुप्तांग में 200 मिली का बोतल और मोमबत्तियों के टुकड़े मिले। एक आरोपी मनोज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दूसरे की तलाश के लिए दिल्ली पुलिस बिहार गई हुई है।

Zee News App: पाएँ हिंदी में ताज़ा समाचार, देश-दुनिया की खबरें, फिल्म, बिज़नेस अपडेट्स, खेल की दुनिया की हलचल, देखें लाइव न्यूज़ और धर्म-कर्म से जुड़ी खबरें, आदि.अभी डाउनलोड करें ज़ी न्यूज़ ऐप.