362 भारतीय मछुआरे पाकिस्तान से वापस लौटे
Advertisement

362 भारतीय मछुआरे पाकिस्तान से वापस लौटे

पाकिस्तानी जेलों से रिहा 350 से अधिक भारतीय कैदी अटारी-वाघा सीमा पार करके आज स्वदेश लौट आए।

अटारी : पाकिस्तानी जेलों से रिहा 350 से अधिक भारतीय कैदी अटारी-वाघा सीमा पार करके आज स्वदेश लौट आए। अधिकारियों ने कहा कि आठ नाबालिगों सहित 362 भारतीय नागरिक इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायोग द्वारा उनहें आपातकालीन यात्रा प्रमाण पत्र जारी करने के बाद स्वदेश लौट आए।
कैदियों को कराची के मालिर जेल से रिहा किया गया है। ज्यादातर भारतीय मछुआरे हैं और उनहें विवादित सरक्रीक के पास पाकिस्तानी जल क्षेत्र में घुसने पर समुद्री सुरक्षा एजेंसी ने गिरफ्तार किया। गुजरात के रहने वाले सभी कैदी जेल की सजा पूरी कर चुके हैं। हालांकि मछुआरों ने इस बात पर निराशा जताई है कि उनकी नौकाएं उन्हें लौटाई नहीं गईं। (एजेंसी)

Trending news