कश्मीर घाटी में हिमस्खलन की चेतावनी
Advertisement

कश्मीर घाटी में हिमस्खलन की चेतावनी

कश्मीर घाटी में हिमपात के बाद प्रदेश अधिकारियों ने कश्मीर के ऊपरी इलाकों में हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है।

श्रीनगर : कश्मीर घाटी में हिमपात के बाद प्रदेश अधिकारियों ने कश्मीर के ऊपरी इलाकों में हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि कश्मीर घाटी में ताजा हिमपात को देखते हुए कश्मीर के संभागीय आयुक्त ने आज हिमस्खलन की चेतावनी जारी की।
उन्होंने बताया कि नियंत्रण रेखा से लगे उत्तरी कश्मीर के नवगाम, चौकीबल, बुदनामबल, करनाह, केरन, जुमागंद, केंथावली, मचिल और लशदात के निवासियों को हिमस्खलन के हिसाब से नाजुक ढलानों पर नहीं जाने की सलाह दी गई है। प्रवक्ता ने कहा कि उन्हें अपने घर के छतों से हिम हटाने को भी कहा गया है ताकि घर के ढहने से कोई हताहत नहीं हो। (एजेंसी)

Trending news